गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी विषय पर

विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न


मंदसौर - म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ, ग्वालियर की रिट पिटीशन के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर  विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक 06.08.2021 को प्राथमिक विद्यालय जगतपुरा, मंदसौर में गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री मो. रईस खान द्वारा उपरोक्त विषय पर शिविर आयोजित किये जाने पर प्रकाश डालते हुए वर्णित किया कि गरीबी से तात्पर्य न केवल आय संबंधी समस्या से है, अपितु इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, आवास, आहार, रोजगार, पेंशन, शिक्षा, सफाई, जल एवं मौलिक सेवाओं इत्यादि जैसी समस्याएं भी सम्मिलित हैं। श्री खान द्वारा बताया कि शासन द्वारा जनहित में विभिनन प्रकार की योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ जागरूकता के अभाव के कारण आमजन लेने में असमर्थ रहते हैं। अतः आमजन को उक्त शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु जागरूक रहना आवश्यक है। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाने हेतु आमजन एवं योग्य व्यक्तियों की हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी से भी श्री खान द्वारा बस्तीवासियों को अवगत कराया गया। तत्पश्चात जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री योगेश बंसल द्वारा विधिक सहायता अधिनियम के प्रावधानों के बारे मे विस्तृत रूप से अवगत कराया। पेरालीगल वाॅलेन्टियर श्री राजेश मेड़तवाल द्वारा शासन द्वारा संचालित बाल कल्याण हितार्थ योजनाओं की जानाकारी देते हुए बताया कि कोरोना से जिनके अभिभावक की मृत्यु हुई है, उन्हें शासन द्वारा सहायता राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अध्यापिका श्रीमती केसर तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वर्षा भावसार, श्री अवधेश कुमार दीक्षित, श्री अन्तराम मार्को एवं बस्तीवासी उपस्थित रहे।