गिरफ्तारी पूर्व, गिरफ्तारी पर एवं रिमाण्ड स्तर पर अभियुक्त के अधिकारों के संबंध में अभियुक्त को अवगत कराने हेतु थाना प्रभारियों को दिये गये निर्देश



मंदसौर - म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक 06.08.2021 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री मो. रईस खान द्वारा गिरफ्तारी पूर्व, गिरफ्तारी पर एवं रिमाण्ड स्तर पर अभियुक्त के अधिकारों के संबंध में अभियुक्त को विधिक सहायता प्राप्त कराने हेतु थाना सिटी कोतवाली, थाना नई आबादी, थाना वाय.डी. नगर, थाना अजाक एवं महिला पुलिस थाने पर निरीक्षण कर, संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। साथ ही गिरफ्तारी पूर्व, गिरफ्तारी पर एवं रिमाण्ड स्तर पर अभियुक्त व्यक्ति के कानूनी अधिकारों  के संबंध में अभियुक्त को अवगत कराने के संबंध में प्रत्येक थाने पर होर्डिंग स्थापित कर, पेम्पलेट्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।