रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म, आरोपी रिमाण्ड पर 



पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नाहरगढ़ थाने पर एक नजदीकी रिश्तेदार ने ही नर्सिंग की तैयारी कर रही युवती के साथ एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज किया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा। नाहरगढ़ टीआई गिरीश जेजुलकर ने बताया नाहरगढ़ निवासी नर्सिंग की तैयारी कर रही एक युवती ने अपने ताल (उज्जैन) निवासी नजदीकी रिश्तेदार दशरथ के खिलाफ पिछले एक वर्ष तक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ बुधवार को धारा 376 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद दो दिन पुलिस रिमाण्ड पर सौंपने के आदेश हुए।