कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के निर्देश से खखराई घटना के पश्चात कई कार्यवाही की गई


मंदसौर 27 जुलाई 21/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के निर्देश से खखराई घटना के पश्चात मल्हारगढ़ क्षेत्र में कई कार्यवाही की गई। जिसमे प्रमुख रूप से आज 



1.अवैध शराब बिकने की संभावना वाले ढाबों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे कुछ ढाबों पर आज कार्रवाई की गई है।

2.अवैध शराब की बिक्री वाले संभावित क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी के लिये प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोविड-19 संकट प्रबंधन समितियों का सहयोग लिया गया है।

3.आसपास के जिलों से जरूरत के मुताबिक आबकारी अमले को बुलाकर निगरानी व्यवस्था में तैनात किया गया एवं संयुक्त रूप से जाँचकर प्रभावी कार्रवाई की गई।  

4.आम नागरिकों से अपील की गई है कि अपने आस पास के क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री या व्यापार की भनक लगते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचना दें।