युवक का शव मिला, अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका



पिपलिया स्टेशन (निप्र)।   खात्याखेड़ी मार्ग पर रविवार को प्रातः ईंट भट्टे के पास शव पड़ा होने की सूचना पर चोकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय मौके पहंुचे व जानकारी ली। मामले की जांच कर रहे एएसआई एमएल वर्मा ने बताया युवक की शिनाख्त अयोध्या बस्ती में दालमिल के पीछे निवासरत गोर्धनसिंह उर्फ पिंटू (25) पिता उमरावसिंह के रुप में हुई। एएसआई वर्मा ने युवक अविवाहित है। अत्यधिक शराब पीने से युवक की मौत होने की बात सामने आई है। मर्ग कायम कर जांच जारी है।