विवाहित ने पिता के घर लगाई फांसी
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव काचरिया कदमाला में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारणों का पता नही चला। जानकारी के अनुसार सुबह काचरिया कदमाला निवासी रमेश बागरी ने नारायणगढ़ पुलिस थाने पर सूचना दी कि उसकी बेटी चंदाबाई (21) पति सुरेश बागरी ने घर में कमरा बंद कर फांसी लगा ली है। सूचना पर एएसआई अंतरसिंह जादौन मौके पहंुचे, पंचनामा बनाया व दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। जादौन ने बताया युवती का विवाह गांव सोनगरा में हुआ था। वर्तमान में वह अपने पिता के यहां काचरिया कदमाला रह रही थी। मौके पर सुसाइट नोट नही मिला है। आत्महत्या के कारण का पता नही चला। मामले की जांच एसडीओपी मल्हारगढ़ करेंगे।

Follow Us
Stay updated via social channels