आज 50 लाख 31 हजार रुपये की लागत से नारायणगढ़ में निर्मित हुवे आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के चलते सरकार की पूर्व तैयारियों में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण सुविधा आज जन समर्पित की गई। हालांकि हम जागरूकता रखेंगे तो कोरोना के खतरे को टाला जा सकेगा। लोकार्पण अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।