महाविद्यालय में फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज बांधने का अभाविप ने जताया विरोध, पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत
SK NEWS पिपलिया स्टेशन (निप्र)। स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में छत पर फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज रस्सी से बांधने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने आपत्ति लेते हुए पंचनामा बनाया व पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुधवार शाम 4.30 बजे अभाविप जिला सह संयोजक कृष्णकांत सेन, जितेन्द्र धनगर, नवीन लक्षकार, मयंक बोराना काॅलेज की छत पर पहंुचे। काॅलेज स्टाफ व पुलिस को बुलाया। बाद में फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज को एक साइड रस्सी से बंधा हुआ पाए जाने पर पंचनामा बनाया। अभाविप ने पुलिस थाने पर दी शिकायत में बताया फटा हुआ मटमेला झंडा लहराना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। प्राचार्य राजेन्द्रकुमार श्रीवास्तव सहित सभी दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
इनका कहना:-
रोज झंडा उतारने व लगाने का काम चोकीदार ईश्वर पंवार का है, उसने सुबह झंडा लगाया तब ठीक था, बाद में कैसे फटा यह नही पता चला, दोपहर में कुछ युवक आये और कॉलेज की छत पर चले गए, बाद में कॉलेज स्टाफ को बुलाकर बताया कि झंडा फटा हुआ है।
ः-ः आरके श्रीवास्तव, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय, पिपलिया -
राष्ट्रीय ध्वज आधा फटा हुआ और बहुत ही पुराना लगा हुआ था हमने इस संबंध में पुलिस थाना पिपलिया में आवेदन दिया है। मौके पर पंचनामा बनवाया है। परिषद मांग करती है कि महाविद्यालय के प्राचार्य आरके श्रीवास्तव व सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ः-ः कृष्णकान्त सेन, जिला सहसंयोजक मन्दसौर-
एबीवीपी की ओर से कॉलेज में फटा हुआ झंडा फहराने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
ः-ः शिवकुमार यादव, टीआई, पिपलिया -

Follow Us
Stay updated via social channels