पत्थर निकालने के दौरान कुए में गिरी जेसीबी, चालक की मौत
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव मगराना में निर्माणाधीन कुए से पत्थर निकालने के दौरान खुदाई मशीन के साथ कुए में गिरे चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे करीब गांव मगराना में आरड़ी निवासी बापूसिंह के खेत पर कुआ खुदाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान जेसीबी चालक करण बंजारा एक बड़ा पत्थर निकालने का प्रयास कर रहा था। रिवर्स लेने के बजाए जेसीबी आगे चली गई और वह मशीन सहित कुए में जा गिरा। सूचना पर नाहरगढ़ टीआई गिरीश जेजुलकर जाप्ते के साथ मौके पहंुचे व घटना की जानकारी ली। टीआई जेजुलकर ने बताया हादसे में चालक की मौत हो गई है। विवेचना के बाद मामला दर्ज होगा।

Follow Us
Stay updated via social channels